ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
IMG 20230917 223932 हवाई सेवा को लेकर हुआ मंथन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। बीकानेर से हो सकता है हवाई सेवाओं का विस्तार। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधिमंडल एयरपोर्ट ऑथोरिटी सांवर मल सिंगारिया से मिला और हवाई सेवाओं के विस्तार में आ रही बाधाओं के समाधान पर चर्चा की। पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ बीकानेर की हवाई सेवा को महानगरों से जोड़ने के लिए पिछले एक दशक से अपनी मांग केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष रखता आ रहा है और इसमें केन्द्रीय राज्य क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा भी सकारात्मक प्रयास किये जा रहे हैं साथ ही इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा भी राज्य स्तर पर हवाई सेवाओं के विस्तार करवाने के लिए पत्राचार किये जा चुके हैं पूर्व में बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक के बीकानेर प्रवास के दौरान मुलाक़ात कर बीकानेर से दिल्ली की हवाई सेवा को नियमित करते हुए राजधानी जयपुर से जोड़ने एवं अन्य महानगरों के लिए हवाई सेवा शुरू करवाने व विमान कंपनी के घाटे की आशंका हेतु राज्य सरकार की RCS स्कीम उपलब्ध करवाते हुए आशंका को दूर करने व इसके अलावा बीकानेर के लिए प्रस्तावित स्पाईजेट की बीकानेर से मुंबई, सूरत, कलकत्ता, गुवाहटी के रूट पर भी फ्लाइट जल्द से जल्द शुरू करवाया जाने बाबत मांग की गई थी बीकानेर में मेगा फ़ूड पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है साथ ही बीकानेर में गेस पाइप लाइन भी मंजूर हो चुकी है व बीकानेर सोलर का भी हब है और ऐसे समय में बीकानेर को महानगरों से हवाईसेवा से जोड़ देने से बीकानेर के औद्योगिक व व्यापारिक प्रगति को भी बल मिलेगा | एयरपोर्ट ऑथोरिटी सांवर मल सिंगारिया ने बताया कि बीकानेर से सभी स्तर पर सकारात्मक प्रयास किये जा रहे हैं और जल्दी ही बीकानेर को कनेक्टिंग हवाई सेवा मिलने के आसार है इस अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी, श्याम सुंदर सोनी, सुरेंद्र कुमार जैन, अनंतवीर जैन, नरेश मित्तल, वीरेंद्र किराडू, शुभम लड्ढा आदि उपस्थित हुए।


Share This News