ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 28 1 फरवरी को बीकानेर आयेंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंधावा, डोटासरा, जुली Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240128 WA0113 1 फरवरी को बीकानेर आयेंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंधावा, डोटासरा, जुली Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत अपना अभियान चालू कर दिया है इसके तहत राजस्थान के वरिष्ठ नेताओं का लोकसभा वार कांग्रेस से संवाद कार्यक्रम तय किए गए है जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि बीकानेर लोकसभा क्षेत्र हेतु राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 1 फरवरी 2024 की शाम बीकानेर पहुंचेंगे 2 फरवरी 2024 को सुबह 11 से 3 के बीच जिले के कांग्रेस नेताओं से पदाधिकारियों से लोकसभा बीकानेर के लिए प्रत्याशी और चुनाव किस तरह जीता जाए को लेकर परिचर्चा करेंगे

बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस की अध्यक्षता में सम्पन्न होने वाले इस परिचर्चा संवाद कार्यक्रम में जिले के एआईसीसी सदस्य, प्रदेश कांग्रेस की तरफ से नियुक्त संभाग और जिला प्रभारी, जिले से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, लोकसभा 2019 के प्रत्याशी, विधानसभा 2023 के विधायक विधायक प्रत्याशी, जिला प्रमुख, नगर निगम एवम निकाय के अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष,जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, जिले में रहने वाले प्रदेश के अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले में अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, और पूर्व सांसद पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य,सरपंच,पंच,पार्षद भागीदारी निभायेंगे।


Share This News