ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 77 राजस्थान में बिजली संकट, 4 दिन रहेगी बिजली गुल ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में आने वाले दिनों में बिजली संकट गहरा सकता है। यदि स्थितियों पर काबू नहीं पाया गया तो राज्य में अगले तीन-चार दिन बिजली संकट गहरा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार विद्युत उत्पादन निगम की 1530 मेगावाट क्षमता की दो यूनिट से उत्पादन ठप हो गया है। इनमें सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल की 660 मेगावाट, कोटा की 210 मेगावाट और छबड़ा की 660 मेगावाट क्षमता की यूनिट हैं।अगले तीन-चार दिन बिजली संकट गहरा सकता है। विद्युत उत्पादन निगम की 1530 मेगावाट क्षमता की दो यूनिट से उत्पादन ठप हो गया है। इनमें सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल की 660 मेगावाट, कोटा की 210 मेगावाट और छबड़ा की 660 मेगावाट क्षमता की यूनिट हैं। दो यूनिट की तकनीकी खामी को टीम ठीक करने में जुटी है। इसके अलावा रामगढ़ प्लांट से 270 की बजाय केवल 60 मेगावाट ही बिजली मिल पा रही है। इस तरह 1740 मेगावाट बिजली कम मिल रही है। ऊर्जा विकास निगम के इस अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था करने में हाथ-पैर फूल रहे हैं। यदि निगम पावर मैनेजमेंट में फेल रहता है तो अगले तीन-चार दिन तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनेगी। हालांकि, ऊर्जा विभाग के अफसर लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। बिजली प्रबंधन नहीं होने से उद्योगों, ग्रामीण एरिया में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।
धौलपुर कंबाइंड साइकिल पावर प्रोजेक्ट सफेद हाथी साबित हो रहा है। न तो इससे बिजली उत्पादन कर रहे हैं और न ही पूरी तरह बंद। गैस आधारित इस प्लांट की क्षमता 330 मेगावाट है। मौजूदा स्थितियों में संचालन करें तो 300 मेगावाट बिजली मिलने की स्थिति बनेगी।


Share This News