ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240128 WA0264 गंदे पानी का प्रयोग कर उगाई गई सब्जियां की गई नष्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

आसपास के क्षेत्र में भरा पानी निकला गया, पाल बांधने का काम जारी
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार शिवबाड़ी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध काश्त और गंदे पानी का प्रयोग कर उगाई जा रही सब्जियां रविवार को राजस्व तहसीलदार रवि शंकर के नेतृत्व में गठित दल द्वारा नष्ट करवाई गई। तहसीलदार ने बताया कि इस क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से काश्त की जा रही थी तथा यहां आ रहे गंदे पानी का प्रयोग कर सब्जियां उगाई गई थी, जिसे नगर निगम के सहयोग से नष्ट करने की कार्रवाई की गई। साथ ही इन लोगों को भविष्य में ऐसा ना करने के लिए पाबंद कर ऐसा होता पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए चेतावनी दी गई है।
तहसीलदार रविशंकर ने बताया कि विजय वर्गीय ढाणी के समीप गंदे पानी के डंपिंग स्थल की पाल टूटने से आसपास के क्षेत्र में भरे पानी को मशीनों के माध्यम से निकाल लिया गया है तथा पाल बांधने का कार्य निगम द्वारा किया जा रहा है।


Share This News