ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240126 WA0458 <em>दिव्यांग खिलाड़ियों का किया गया सम्मान</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। 75 वें गणतंत्र दिवस पर सहकार भवन में आयोजित समारोह में अतिरिक्त रजिस्ट्रार बीकानेर खंड श्री भूपेंद्र सिंह ज्याणी ने ध्वजारोहण किया और एस एम एस दिव्यांग सेवा संस्थान के “पैरा स्पोर्ट्स ” में भाग ले चुके खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । सम्मानित होने वाले दिव्यांग खिलाडियों में राष्ट्रीय पदक विजेता दुर्गा (एथलेटिक्स ) , रविंद्र गोदारा (बोसिआ ) , पदम् सांखला (एथलेटिक्स) , कंचन बन व अरुण राजपुरोहित (टेबल टेनिस) , राज्य पदक विजेता शोभा पंचारिया (एथलेटिक्स) , प्रतापा राम आचार्य(शॉट पुट ) व गुंजन सोलंकी (एथलेटिक्स) शामिल थे। भूपेंद्र सिंह ने खिलाडियों को इसी उत्साह से आगे बढ़ते रहने हेतु प्रेरित किया ।इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह ने 21000 रूपए सहयोग राशि देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक गजानंद शर्मा ने दिव्यांग खिलाडियों का परिचय देते हुए बताया कि किस तरह शारीरिक बाधाओं के बावजूद ये खिलाडी निरंतर अभ्यास हेतु नियमित रूप से खेल के मैदान में पहुँचते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी राजेश टाक, संस्था अध्यक्ष श्रीमती मंजू जैन , कोच नरेंद्र उपाध्याय , संस्था सदस्य श्री अशोक भी मौजूद थे, जिनके सहयोग से इस संस्थान का आविर्भाव हुआ। भविष्य में संस्थान को यथा संभव सहयोग के उदबोधन के साथ उप रजिस्ट्रार मोहम्मद फ़ारुख़ , विशेष लेखा परीक्षक गोपाल कडेला , सहायक रजिस्ट्रार श्रीमती गायत्री शर्मा एवं सहकारिता विभाग के अन्य कार्मिकों की उपस्थिति में धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share This News