ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231123 090506 69 राजकीय पालीटेक्निक महाविद्यालय में जागरूकता सत्र आयोजित, डूंगर कॉलेज में मतदान शपथ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240125 WA0183 राजकीय पालीटेक्निक महाविद्यालय में जागरूकता सत्र आयोजित, डूंगर कॉलेज में मतदान शपथ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20240125 WA0248 राजकीय पालीटेक्निक महाविद्यालय में जागरूकता सत्र आयोजित, डूंगर कॉलेज में मतदान शपथ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट, न्यूज।राजकीय पालीटेक्निक महाविद्यालय,बीकानेर में आरकैट और यांत्रिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान से आरकैट परिचय और जागरूकता सत्र का आयोजन हुआ। आरकैट, बीकानेर डिवीज़न मेंटर दीपेश रामावत ने छात्रों को आरकैट कोर्स की उपयोगिता समझाते हुए आगामी दिनों में आयोजित होने वाले क्विज-ए-थॉन ( छात्रवृत्ति परीक्षा) की जानकारी दी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. के.के. सुथार ने राज्य सरकार के रोज़गारपरक प्रयासों की सराहना करते हुए कोर्सेज को छात्रो के लिये उपयोगी माना। यान्त्रिक विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. एम. एस. गौड़ ने कोर्सेज को जॉब ओरिएंटेड और स्किल डेवलप्मेंट में उपयोगी बताया।यान्त्रिक विभाग प्रवक्ता साहिल भादु ने छात्रो को कोर्सेज में रजिस्ट्रेशन कर अपने कौशल को विकसित कर रोजगार के क्षेत्र में सफल होने की सलाह दी
सूचना प्रोद्धोगिकी और संचार विभाग, बीकानेर के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आरकैट के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कोर्सेज AI/ML, Mechine lerning, AR/VR, cloud computing..इत्यादि में रजिस्ट्रेशन की जानकारी rcat.rajasthan.gov.in से प्राप्त कर सकते है.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस:मतदाता शपथ
राजकीय डूंगर महाविद्यालय के मतदाता साक्षरता क्लब द्वारा 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मतदान शपथ के रूप में मनाया गया l इस वर्ष की थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालगे हम “पर इस दिवस को मनाते हुए.
सहायक निदेशक डा० इन्दर सिंह राजपुरोहित जी ने महाविद्यालय के एन सी.सी, रोवर व रेंजर, एन एस.एस सभी इकाइ‌यों के स्वंयसेवकों के साथ-साथ उपस्थित विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों व कर्मचारियों को लोकतंत्र में आस्था रखने व स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की शपथ दिलायी। जिला उच्च शिक्षा स्वीप प्रभारी डा० मैना निर्वाण ने विद्यार्थियों की सम्बोधित करते हुए अपने मताधिकार का निश्चित रूप से प्रयोग करने व मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओ की भूमिका पर बल दिया। क्लब के ब्रान्ड एम्बेसेडर यश सिंह ने विद्यार्थियों को वोटर हेल्प लाइन व सी.विजिल के माध्यम से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने साथ-साथ अपने आस-पास रहने वालों को भी मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करने का भी सुझाव दिया l इस कार्यकम का आयोजन डा० पवन कुमार के निर्देशन में किया गया l


Share This News