ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240124 WA0233 राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्वास्थ्य विभाग में संगोष्ठी के साथ ली शपथ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य भवन सभागार में “बेटियां अनमोल है” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने कहा कि बेटियां अनमोल है इसलिए वह बेटियों से संबंधित किसी प्रकार के कार्य को हमेशा प्राथमिकता से आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी 1966 को इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली थी और गर्व की बात यह भी है कि आज देश की राष्ट्रपति भी महिला है। डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ योगेंद्र तनेजा और डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
डॉ अबरार ने मुखबिर योजना के बारे मे बताया कि गर्भस्थ शिशु के लिंग जांच करने या कन्या भ्रूण हत्या से संबंधित किसी प्रकार की सूचना यदि किसी के पास हो तो वह विभाग के टोल फ्री नंबर 104 व 108 पर कॉल करके बता सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा ऐसे मुखबिर का नाम गुप्त रखते हुए ₹3,00,000 पुरस्कार का प्रावधान किया गया है।इस अवसर पर सभी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी ग्रहण की।


Share This News