ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240123 WA0240 <em>स्वतंत्रता सेनानी श्री सत्यनारायण हर्ष का</em><br><em>राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240123 WA0238 <em>स्वतंत्रता सेनानी श्री सत्यनारायण हर्ष का</em><br><em>राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20240123 WA0245 <em>स्वतंत्रता सेनानी श्री सत्यनारायण हर्ष का</em><br><em>राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट, न्यूज। गोवा मुक्ति आंदोलन में रही विशेष भूमिका। गोवा मुक्ति आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानी श्री सत्यनारायण हर्ष का मंगलवार को निधन हो गया।स्वतंत्रता सेनानी श्री हर्ष का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रीरामसर रोड़ पर हर्षोंलाव के समीप स्थित श्मशान भूमि में किया गया। संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजौरिया, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित अन्य अधिकारियों ने श्री हर्ष की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। श्री हर्ष को पुलिस के जवानों ने 21 तोपों की सलामी दी।
इस अवसर पर उनके परिवारजन, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
गोवा मुक्ति आंदोलन में रहा महत्वपूर्ण योगदान
श्री सत्यनारायण हर्ष की गोवा स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्री हर्ष इस आंदोलन में स्वर्गीय श्री मुरलीधर व्यास के नेतृत्व में बीकानेर से गये दल में शामिल थे। बीकानेर के मोहता चौक से एक विशाल जुलूस के रूप में इन सत्याग्रहियों को विदा किया गया। श्री सत्यनारायण हर्ष को गोवा मुक्ति आंदोलन में जेल भी जाना पड़ा।
नई पीढ़ी को दिया देश प्रेम का संदेश
रत्ताणी व्यासों के चौक निवासी 90 वर्षीय श्री सत्यनारायण हर्ष स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर प्रतिवर्ष डॉ करणी सिंह स्टेडियम में पहुंचते थे।
हाल ही में राज्य सरकार द्वारा उनका घर पर ही उनका अभिनन्दन किया गया था।
श्री हर्ष के निधन पर शहर के प्रबुद्धजन ,गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त किया । आमजन का कहना था कि स्वतंत्रता सेनानी श्री हर्ष ने नई पीढ़ी में देशभक्ति और देश प्रेम के जज्बे को जागने में प्रेरक की भूमिका निभाई। उनका साहस और त्याग नयी पीढ़ी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।


Share This News