ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231123 090506 61 उत्तर भारत में भूकम्प के झटके Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। एक बार फिर उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सोमवार रात दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में भूकंप आया। भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग घरों और ऑफिसेज से बाहर निकल गए। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम की धरती काफी देर तक हिलती रही। कई लोगों ने भूकंप से जुड़े वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.2 रही। इसकी गहराई 80 किलोमीटर तक, जबकि लोकेशन दक्षिणी झिंजियांग, चीन में रही। चीन के दक्षिणी शिंजियांग क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी तेज झटके महसूस किए गए।नेपाल-चीन सीमा के पास इस भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। बता दें कि धरती के अंदर मौजूद जब टेक्टोनिक्स प्लेट्स घूमकर एक-दूसरे से टकराती हैं तो भूकंप आता है। 


Share This News