ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 13 बीकानेर : बेख़ौफ़ बदमाशों ने छीना ब्रासलेट व मोबाइल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक बार फिर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ झपटमार एक व्यक्ति के हाथ से सोने का ब्रासलेट व मोबाइल छीन कर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार कल रात लगभग 8 बजे के आसपास कीकाणी व्यास चौक निवासी प्रद्युम्न व्यास के हाथ से झपटमार अपराधी हाथ से मोबाइल और सोने का ब्रेसलेट छीन कर ले गए। रंगोलाई महादेव मंदिर के पास प्रद्युम्न व्यास फोन पर बात करते हुए पैदल जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश झपटमारो ने उनसे मोबाइल और हाथ में पहना सोने का ब्रेसलेट छीन लिया और मौके से तुरंत फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से प्रद्युम्न संभालते तब तक दोनों नकाबपोश रफूचक्कर हो गए। नकाबपोश बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार थे। इस मामले को लेकर प्रद्युम्न व्यास ने पुलिस थाना नयाशहर में परिवाद सौंपा है।


Share This News