ताजा खबरे
6 महिलाएँ गिरफ्तार, पुरुषों को छेड़ने व अश्लील इशारे करने का आरोपबीकानेर में एक साथ 21000 हजार दीपक झिलमिला उठेविधायक व्यास एवं जिला कलेक्टर जैन ने पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभबीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापन
IMG 20240120 191726 बीकानेर में मुख्यमंत्री का विरोध Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का विरोध किया गया। बीकानेर के सर्किट हाउस क्षेत्र में देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अगुवाई में कुछ कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का काफिला रोकने की कोशिश की। इस दौरान सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार मय टीम प्रदर्शनकारियों को रोकने में कामयाब रहे।विरोध में प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां थाम रखी थी तथा मुर्दाबाद के नारे लगाए। सियाग ने बताया कि भाजपा की सरकार आने से पहले इंदिरा गांधी नहर परियोजना में सिंचाई का पानी 4 में से 2 समूहो में दिया जा रहा था, जिसमें 10500 क्यूसेक पानी की खपत होती थी। मगर एक जनवरी से बदलाव करके 3 में से 1 समूह में पानी दिया जाने लगा है। इसमें 7700 क्यूसेक पानी की खपत होती है। 2800 क्यूसेक पानी कम दिया जा रहा है। अब किसानों को पानी की बारी के लिए 17 से 20 दिन इंतजार करना पड़ रहा है। फसलों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। 


Share This News