ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 12 एक कमरे में संदिग्ध अवस्था मे चार शव मिले Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। नागौर जिले के डीडवाना में शनिवार को उस वक्त हडक़ंप मच गया। जब एक मकान के एक कमरे में एक साथ चार शव संदिग्ध अवस्था में मिले। शवों में दो सगी बहनों तथा भाई-बहन के बताए जा रहे है। मां, बेटे-बेटी के शव कमरे में बेड पर तो एक महिला का शव फर्श पर मिला। कमरे में चार फंदे भी मिले है। जो कि कटे हुए बताए जा रहे है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी करवाई। दरअसल, मामला डीडवाना के मौलासर का है।
डीडवाला के डीएसपी धर्मपाल पूनियां ने बताया कि थाना इलाके के नुवा गांव में नाजिया (52) पत्नी सलाऊद्दीन, साजिया बानों (30) पत्नी लियाकत अली, और साजिया की बेटी कनिष्का (7), बेटा अबीर (4) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों सगी बहनों का पीहर सीकर जिले के सिंगरावट गांव में है। इन दोनों बहनों की शादी वर्ष 2015 में नुवां गांव में सगे भाइयों के साथ हुई थी। दोनों बहनें ससुराल में अलग-अलग मकानों में रह रही थी। इन दोनों के पति सउदी अरब मे ंकाम करते है।
पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल के सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। डीएसपी के मुताबिक आरोपी ननदोई शौकत खां, मामा ससुर अलाउदीन, मौसा ससुर ताज मोहम्मद, गोविन्द मेघवाल, नन्द जमीला बानों, रिश्तेदार अयूबखां को राउंड अप कर लिया गया है। जबकि सास मंगेज बानों की पुलिस तलाश कर रही है। दोनों के पतियों को सउदी अरब से बुलाया गया है। दोनों के पिता पूर्व सैनिक समंदर खां की ओर से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।


Share This News