ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240112 WA0204 पीबीएम के हार्ट हास्पिटल में 100 कंबलों का वितरण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नर सेवा नारायण सेवा के भाव को ध्यान में रखते हुए तोलाराम जेठीदेवी सुराणा चेरिटबल ट्रस्ट, शांतिलाल अरविन्द रांका परिवार की ओर से पीबीएम के हार्ट हास्पिटल में दानदाताओं की ओर से अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिये सौ कंबलों का वितरण किया। ट्रस्ट के मोहन सुराणा व शांतिलाल रांका ने हार्ट अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ पिन्टू नाहटा, सह विभागाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र अग्रवाल, पीबीएम अधीक्षक डॉ पी के सैनी को यह कंबल सुपुर्द किये। जिस पर तीनों ही चिकित्सकों ने इसको अनुकरणीय पहल बताया। डॉ नाहटा ने कहा कि सौ बैड की हार्ट हॉस्पिटल में इतने ही कंबलों के आने से मरीजों को राहत मिलेगी। इस मौके पर गोपाल अग्रवाल, भाजपा महामंत्री श्यामसुंदर चौधरी, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, जेठमल नाहटा,चन्द्रशेखर शर्मा,रामकुमार व्यास, मघाराम नाई,विमल पारीक तथा गुलशन रांका भी उपस्थित थे।


Share This News