ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240112 WA0246 अपना घर आश्रम में शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। दीनहीन असहाय व्यक्तियों का आसरा अपना घर आश्रम बीकानेर में शुक्रवार को भागवत कथा का आयोजन आरम्भ हुआ। आश्रम के संस्थापक जुगल राठी ने बताया कि भागवत कथा का वाचन पंडित श्री पुरुषोतम जी व्यास द्वारा व भागवत कथा का आयोजन रोटरी क्लब आद्या द्वारा अपना घर आश्रम में रखा गया है भागवत कथा का आज पहला दिन था जिसमें आश्रम में आवासित सभी प्रभु आवासियों ने भक्ति में लीन होते हुवे भगवान श्री कृष्ण का नाम लिया साथ ही बीकानेर पश्चिम विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक जेठानंद जी व्यास ने आश्रम में आकर भागवत कथा में भाग लिया और आश्रम में आवासित प्रभु आवासियों के लिए विधायक कोटे से एम्बुलेंस गाडी भेंट करने की घोषणा की। वही अपने शब्दों में विधायक व्यास ने कहा कि मै पहली बार अपना घर आश्रम में आया हूँ बीकानेर में होते हुवे भी में कभी आश्रम नही आ पाया शायद भगवान की यही इच्छा रही होगी की जब में विधायक बना हूँ तब ही अपना घर आश्रम में आने का मुझे सौभाग्य मिला और जो विधायक कोटे से मैंने अम्बुलेंस देने की घोषणा की है वो भी बहुत जल्द पुरी होगी और प्रभु आवासियों की सेवा में और अधिक उपयोगी साबित होगी| आश्रम के संस्थापक जुगल राठी ने विधायक जेठानंद व्यास को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्द किया।
इस खास अवसर पर किशोर आचार्य, सुखदेव चायल,भतमाल पेडिवाल, किशन लोहिया, राधेश्याम राठी, सोहन सिंह,घनश्याम रामावत,डॉ कपिल रामरतन धारणीया, प्रदीप उपाध्याय,माया चांडक,ममता राठी व आश्रम सेवासाथी उपस्थित रहें |


Share This News