ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240110 121431 1 राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एक बार फिर राजस्थान में मौसम पलटेगा। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहेगा। सर्दी का असर अधिक देखने को नहीं मिलेगा। प्रदेश में इससे पहले अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में शीत दिन दर्ज किए गए। सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कुल 14 शहरों में रात का पारा सात डिग्री सेल्सियस से कम रेकॉर्ड किया गया। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में शीत दिन दर्ज किया गया। इसके साथ ही 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में घना कोहरा और शीत दिन दर्ज होने की संभावना है। लेकिन इसका असर एक ही दिन रहेगा। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार है।


Share This News