IMG 20230527 154542 6 सर्दी में चोरों ने दिखाए हाथ, जान भी जोखिम में डाली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में तेज सर्दी में चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। चोरी की बढ़ती वारदातों का अंदाजा इस बात से सहज ही लगा सकते है कि अपनी जान की परवाह किए बगैर बिजली के खम्भों के तार तक काटकर ले गए। जोधपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता सुरेश डूडी ने कालू पुलिस थाने में इस आशय की रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी लखवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक 30 दिसम्बर की रात के समय चोर शेखसर गांव के 132/33 जीएसएस के 10 बिजली के खम्भों के डॉग कंडक्टर काटकर ले गए। शाम को तकनीकी कार्मिक श्याम सुन्दर ने बताया कि 31 दिसम्बर की रात को अज्ञात चोर फिर से तार काटकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News