ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20231123 090506 19 रविवार को इंटरनेट बन्द रहेगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के कई जिलों में कल रविवार यानि 7 जनवरी को मोबाइल इंटरनेट की सुविधा बंद रहेगी। इस दौरान मोबाइल इंटरनेट से होने वाले काम में दिक्कत आएगी। राजस्थान के किन जिलों में और कितने समय तक मोबाइल इंटरनेट बंद रहेंगे। क्या वजह है जिस कारण मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC Exam 2024) की परीक्षाओं में पेपरलीक की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। 7 जनवरी को राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर सहायक आचार्य, पुस्तकालय अध्यक्ष एवं शारीरिक अनुदेशक परीक्षा 2023 (कॉलेज शिक्षा विभाग) के लिए तृतीय प्रश्न पत्र परीक्षा रविवार दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित कर रहा है।सहायक आचार्य पुस्तकालय अध्यक्ष और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिला मुख्यालयों पर होगी। आदेशानुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ब्रॉड बैंड लीज लाइन छोड़कर सभी नेटवर्क बन्द रखे जाएंगे। कोटा सिटी एसपी शरद चौधरी ने बताया कि कोटा संभाग में 64 केंद्र पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। लगभग 23000 परीक्षार्थी आकर परीक्षा देंगे। इसको देखते हुए 750 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। कोटा में भी संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह ने आदेश जारी कर लीज लाइन और ब्रॉडबैंड को छोड़कर सभी नेटवर्क 11 बजे से 2 बजे तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।अजमेर सम्भागीय आयुक्त डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि अजमेर सम्भाग के जिला मुख्यालय अजमेर में रविवार 7 जनवरी को दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक इन्टरनेट बन्द रहेगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 300 मीटर दूरी के लिए धारा 144 लागू की है।

7 जिला मुख्यालयों पर होगी परीक्षा सहायक आचार्य पुस्तकालय अध्यक्ष और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिला मुख्यालयों पर होगी।


Share This News