ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220726 123123 विधायक सिद्धिकुमारी ने अपनी बुआ सहित पांच जनों के खिलाफ संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सिद्धिकुमारी ने अपनी बुआ राज्‍यश्रीकुमारी सहित पांच जनों के खिलाफ संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धिकुमारी ने आरोप लगाया है कि राज्‍यश्री कुमारी पत्‍नी मयूरध्‍वज सिंह गोहिल निवासी नई दिल्‍ली, राजेश पुरोहित पुत्र आशाराम निवासी मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी, गौरव बिन्‍नाणी, पुखराज और रितू चौधरी ने मिलकर मेरी संपत्ति को हड़पने के लिए धोखाधड़ी की है। पुलिस ने सिद्धिकुमारी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 467, 468, 420, 500, 501, 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक महेन्‍द्र सिंह को सौंपी गई है सिद्धिकुमारी और उनकी बुआ राज्‍यश्री कुमारी में संपत्ति को लेकर विवाद जगजाहिर है। इससे पहले राज्‍यश्री कुमारी ने भी हाल में चुनाव नामांकन पत्र में दर्शाई सम्पत्तियों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। राज्‍यश्री कुमारी ने शपथ पत्र के माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी को भेजी लिखित आपत्ति में बताया कि सिद्धि कुमारी की ओर से नामांकन फॉर्म में दिया गया पैतृक सम्पत्ति का विवरण गलत है। सही तथ्यों को छुपाया गया है। कई सम्पत्तियां विवादग्रस्त हैं। इनके विभिन्न न्यायालयों में वाद चल रहें हैं। जिसका हवाला नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि विवादित सम्पत्तियां सिद्धि कुमारी के अकेले स्वामित्व की नहीं हैं। राज्यश्री कुमारी ने आपत्ति के साथ सिद्धि कुमारी के खिलाफ न्यायोचित कार्रवाई की बात कही थी।


Share This News