IMG 20231123 090506 10 बीकानेर में नकली पिस्‍टल से लूट का प्रयास Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240104 174733 बीकानेर में नकली पिस्‍टल से लूट का प्रयास Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के नत्‍थूसर बास में नकली पिस्‍टल से लूट का प्रयास करने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार आज दोपहर एक नकाबपोश बदमाश सोने-चांदी का काम करने वाले नवरतन सोनी के घर में घुस गया। आरोपी ने नवरतन को पिस्‍टल दिखाकर लूट का प्रयास किया। इस पर नवरतन ने हिम्‍मत दिखाते हुए पिस्‍टल छीन ली और शोर मचाया। इससे घबराकर नकाबपोश मौके से भाग छूटा। बाद में पता चला कि पिस्‍टल नकली थी। परिवादी नवरतन अपने घर में ही सुनारी का काम करता है।घटना की सूचना मिलने के बाद नयाशहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। परिवादी नवरतन ने अज्ञात शख्‍स के खिलाफ थाने में परिवाद पेश किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।


Share This News