IMG 20231123 090506 4 बीकानेर में आग लगने से सामान जला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र के एक गांव की ढाणी में अचानक लगी आग में घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात टांट गांव की करणाराम पुत्र मोडाराम मेघवाल की ढाणी में चूल्हे से उठी चिंगारी से अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलने के साथ दमकल व पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक ढाणी में रखा आवश्यक घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूत्रों के मुताबिक ढाणी में अनाज, वस्त्र, नगदी समेत आवश्यक सामान रखा हुआ था। जो पूरी तरह से जल गया।


Share This News