IMG 20220511 111942 कोहरे का एलर्ट फिर जारी, इतने दिनों तक रहेगा सितम Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में आने वाले दिनों में कोहरे से निजात नही मिलेगी। मौसम विभाग ने 1 जनवरी से 4 जनवरी तक कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 1 जनवरी को बूंदी, चित्तौड़गढ़, जयपुर, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक, बीकानेर, चूरू और जैसलमेर के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं 2 जनवरी को अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, धोलपुर, हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर में अलर्ट जारी किया है। 3 जनवरी को अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, धौलपुर, हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर में अलर्ट जारी किया है। 4 जनवरी को सिर्फ अलवर और भरतपुर में घना कोहरा रहने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली स्थित मौसम केंद्र आईएमडी की माने तो 12 जनवरी तक उत्तर भारत मे सर्दी का सितम रहेगा।


Share This News