ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20231227 WA0020 बीकानेर सेवा योजना के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। रतानी व्यास पंचायत समिति द्वारा मंगलवार को रतानी व्यास पंचायत भवन में समिति के सरंक्षको, पदाधिकारी सदस्यों सहित बीकानेर सेवा योजना के 21 कोरोना योद्धा, कर्मवीरो, श्रम वीरों और रक्तवीरो का सम्मान किया गया। समिति के अध्यक्ष पंडित महेंद्र व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजस्थान सचिवालय अधिकारी कर्मचारी संगठन के नेता महेश व्यास, राजस्थान इंटक के सेकरेट्री जनरल रमेश व्यास, पूनमचंद जी व्यास, प्रेमरतन जी व्यास, होलसेल भंडार के पूर्व चेयरमेन सुरेन्द्र जी व्यास, पंडित भगवान दास व्यास आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीलाल व्यास द्वारा किया गया। बीकानेर सेवा योजना के 21 पदाधिकारियों का कोरोना समय में सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई, पीड़ितों को क्यूरेंटिन करवाने में सहयोग, गली मोहल्ले में सेनेटाइज करने, आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाने तथा जरूरतमंद लोगो को रक्तदान करने और कराने हेतु प्रेरित करने हेतू शॉल और फोटोयुक्त मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिनमे प्रमुख रूप से बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास, त्रिलोकचंद बिस्सा, इंजी. वीरेंद्र राजपुरोहित, के सी ओझा, रक्तवीर घनश्याम ओझा, रामकुमार ओझा, प्राध्यापिका सुमन ओझा जोशी, राजुदेवी व्यास, सीमा पारीक, वीणा पारीक, श्रीमती सरस्वती भार्गव, रामलाल पंवार, कर्मठ सेवादार छोटूलाल चुरा, पवन राठी, इंजी. आशीष मिश्रा, मुकुंद ओझा, वीरेंद्र सिँह चौहान, राजेंद्र चांडक, हेमन्त सोनी, सुश्री राधा श्री पुरोहित, पूजा प्रजापत, जुगल ओझा और बद्रीदास जोशी के साथ ही, रतानी व्यास पंचायत समिति के संरक्षक मंडल और सदस्यों का सम्मान किया गया। समिति के उपाध्यक्ष शिवकांत व्यास, श्याम लाल व्यास, अशोक व्यास, शिवजी व्यास, शिवकुमार व्यास, झवरलाल व्यास, रामकुमार व्यास, घनश्याम व्यास, अभय व्यास, कमलेश व्यास भी उपस्थित थे। इस अवसर पर बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने अपनी पूरी टीम को सम्मान देने पर रतानी व्यास पंचायत समिति के समस्त पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।


Share This News