IMG 20220712 222522 22 बीकानेर : महिला को प्रेग्नेंट करने के नाम पर लाखों की ठगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के पांचू गांव में ठगी का विचित्र मामला सामने आया है। ऑनलाइन ठगी में भी नवाचार होने लगा है। मातृत्व सुख के लिए महिला को प्रेग्नेंट करने पर लाखों रुपए भुगतान का झांसा देकर पांचू के एक मजदूर से 2. 26 लाख रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। पांचू के कुंबासरिया इलाके में डेली मजदूरी करने वाले एक शख्स के पास दीपावली के आसपास व्हाट्सएप कॉल आए। कॉल करने वालों में एक शख्स ने अपना नाम विशाल वर्मा नई दिल्ली निवासी और दूसरे ने आलोक सिंह यूपी में अमेठी निवासी बताया। उन्होंने मजदूर से कहा कि वह नेशनल एस्कॉर्ट सर्विस प्राइवेट कंपनी से बोल रहे हैं। उनकी कंपनी संतानहीन दंपतियों या ऐसी महिलाएं जो बिना किसी कारण मां नहीं बन पाती, उन्हें अन्य व्यक्तियों से मातृत्व सुख दिलाने का काम करती है। इस काम के बदले संबंधित महिला को प्रेग्नेंट करने पर एक से आठ लाख रुपए तक का भुगतान करती है। फोन करने वाले आलोक सिंह नाम के शख्स ने मजदूर का माइंड वाश किया और उसको अपने जाल में फांस लिया। उसे एक महिला प्रिया वर्मा को प्रेग्नेंट करने के लिए तैयार कर लिया महिला की फोटो दिखाई और बदले में अमाउंट देने का झांसा दिया। मजदूर को बैंक अकाउंट दिए और उससे 500 फोन पे के जरिए डलवाए। उसके बाद मजदूर से फर्जी तरीके से बेबी बर्थ अनुबंध व कई तरह के कागजात ऑनलाइन तैयार करवा लिए। मजदूर और महिला के अश्लील फोटो बना लिए और धमकाना वह ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसे गिरफ्तारी की धमकी देकर टुकड़ों में 2.26 लाख रुपए हड़प लिए। गिरफ्तारी से बचने के लिए मजदूर ऑनलाइन पेमेंट करता रहा। आखिरकार परेशान होकर उसने पांचू पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share This News