ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230527 154542 21 पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के विशेष अधिकारी एपीओ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री सचिवालय में कार्यरत आईएएस अधिकारियों को हटाने के बाद अब बीजेपी सरकार ने गहलोत के विशेष अधिकारी रहे आरएएस अधिकारी देवाराम सैनी और महिपाल कुमार को भी एपीओ कर दिया है।कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।  इससे पहले अशोक गहलोत के सीएम रहते प्रमुख सचिव कुलदीप रांका और सचिव रहे अफसरों को 16 दिसंबर को एपीओ कर दिया था। कार्मिक विभाग की और से जारी आदेश के अनुसार, आरएएस देवाराम सैनी और महिपाल कुमार को आगामी आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। इस दौरान उनकी उपस्थिति कार्मिक विभाग विभाग क-4 में उपस्थिति रहेगी।1997 बैच के आरएएस अधिकारी देवाराम सैनी सीकर के रहने वाले हैं। गहलोत के ओएसडी बनने से पहले भी अहम जिम्मेदारी संभाल चुके थे। गहलोत सरकार में देवाराम सैनी सबसे पावरफुल अफसरों में शामिल रहे हैं। कांग्रेस सरकार के आखिरी दौर में देवाराम को राजस्थान लोकसेवा आयोग यानी आरपीएसी के सदस्य के लिए भी नाम सुर्ख़ियों में आया था। हालांकि विपक्ष की आपत्ति के चलते उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई थी।


Share This News