ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220712 222522 19 बस स्टैंड के पास चल रहा था देह कारोबार, 6 लड़कियां व 5 लड़के गिरफ्तार Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के पड़ोसी श्रीगंगानगर जिले के केन्द्रीय बस स्टैण्ड के सामने स्थित एक होटल में पुलिस ने दबिश देकर वहां पांच लडक़ों व छह लड़कियों के साथ होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। होटल में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था। यह मामला श्रीगंगानगर जिले का है। जहां जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैण्ड के सामने स्थित एक होटल में पुलिस को देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से हडक़ंप मच गया। सादा वर्दी में पुलिस होटल की निगरानी कर रही थी। पुलिस ने एक विशेष पहचान वाले नोट के साथ इस होटल में बोगस ग्राहक को भेजा। बोगस ग्राहक ने अन्दर जाकर बातचीत की तथा सबकुछ तय हो गया। उसके बाद बोगस ग्राहक के रूप में होटल में पहुंचे पुलिसकर्मी ने बाहर सादा वर्दी में खड़े पुलिसकर्मियों को इशारा किया। इशारा मिलने के साथ ही मौके पर पुरानी आबादी थाना पुलिस पहुंची। और होटल में दबिश देकर छह लड़कियों, पांच लडक़ों समेत होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित करने पर गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल, पुलिय ने यह कार्रवाई शनिवार देर शाम को की है। रविवार को इन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। हालांकि यह कार्रवाई गंगानगर जिले की है लेकिन बीकानेर सहित अनेक जिलों में स्पा सेन्टर व अन्य लेनदेन की आड़ में देह व्यापार चल रहा है। बीकानेर में हनीट्रैप, ऑनलाइन ठगी सहित अन्य मामले भी सामने आए हैं।


Share This News