ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231221 WA0291 मिठाई की अस्थाई दुकानों से लिए घेवर, गोंद पाक व हलवे के सैंपल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा दल द्वारा होटल ढोला मारू के आसपास लगी अस्थाई प्रकृति की मिठाई की दुकानों का निरीक्षण व नमूनीकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम पर प्राप्त शिकायत अनुसार उक्त कार्यवाही की गई। होटल ढोला मारू के सामने लगी अस्थाई मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया गया जिसमें यहां अस्थाई दुकान का खाद्य लाइसेंस नदारद मिला जबकि फर्म के मूल प्रतिष्ठान का लाइसेंस था। संचालक द्वारा तत्काल लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह गहलोत, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र प्रजापत व राकेश गोदारा के दल ने यहां से घेवर का नमूना संग्रहित किया। इसी के पास शुभम गार्डन स्थित अन्य मिठाई की दुकान पर भी जांच की गई जहां खाद्य लाइसेंस उपलब्ध पाया गया। यहां से गोंद का हलवा, गाजर का हलवा तथा दाल का हवा के नमूने लिए गए। इन्हें जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर जांच हेतु भेजा गया है।


Share This News