ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231219 WA0197 विधायक सिद्धि कुमारी ने अधिकारियों को लगाई फटकार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पूर्व से बीजेपी विधायक सिद्धि कुमारी ने आज शिकायत मिलने पर नगर निगम बीकानेर के पीछे रावतों के मौहल्ले में आकस्मिक निरीक्षण किया। निवासियों ने खुले व जाम पडे़ नाले की शिकायत की। जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए विधायक
सिद्धि कुमारी मौके पर पहुंची और बीकानेर नगर निगम आयुक्त व अधीक्षण अभियंता को मौके पर बुलाकर नाले को साफ व कवरिंग करने के निर्देश
दिए व कहा निगम कि लापरवाही की वजह से रोजाना हादसे हो रहे है। कोई ना कोई बेजुबान जानवर व आम राहगीरों को हादसे
का शिकार होना पड़ रहा है साथ ही खुले पड़े नालों से डेंगु व मलेरिया जैसी गंभीर बिमारियांे के फैलने की आशंका रहती है। स्थानीय निवासियों द्वारा बार-बार कहने पर भी निगम के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़
रहा यह अब बर्दाशत नहीं होगा। मैं पहले भी कह चुकी हूँ कि जनता के कार्याें को प्राथमिक्ता देकर अधिकारी कार्य का निस्तारण करें। इस अवसर
पर स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस खुले नाले की शिकायत निगम के।अधिकारियों को कई बार की जा चुकी है। निगम के नजदीक होते हुए भी अधिकारियांे ने कभी इस ओर अपना ध्यान नहीं दिया। निगम अधिकारियों ने विधायक को यह आश्वस्त किया कि जल्द।ही खुले नाले को साफ करवाने व बन्द करवाने की निविदाएं आमंत्रित कर इस समस्या से निजात दिलाने के सार्थक प्रयास किए जाएगंे। इस मौके
पर विधायक के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, भाजपा
नेता श्याम सिंह हाड़ला, पार्षद अनूप गहलोत, जितेन्द्र सिंह भाटी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय खत्री व अभय पारीक, राम कुमार व्यास, विजय बाफना , सुनील कश्यप , मोहम्मद फारूक, सहित स्थानीय निवासी मौजुद रहे।


Share This News