ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 67 बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, 4 कार्यकर्ता घायल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सड़क हादसे में बाल बाल बचे। हादसा नेशनल हाईवे-21 पर दौसा जिले में मानपुर के पास हुआ। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की काफिले में शामिल गाड़ियों की दौसा जिले में आपस में टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बीजेपी के चार कार्यकर्ता घायल हो गए. हादसा नेशनल हाईवे-21 पर दौसा जिले में मानपुर के पास हुआ. आनन-फानन में घायल बीजेपी कार्यकर्ताओं को मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चारों को दौसा रेफर कर दिया गया. हालांकि घायल हुए सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं की हालत खतरे से बाहर है. वहीं हादसे के कारण मुख्य भजनलाल शर्मा के काफिले में शामिल गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं.
बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा मंगलवार को पहली बार अपने गृह जनपद भरतपुर जा रहे थे. रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी बीच जब वह दौसा जिले में पहुंचे, तभी उनके काफिले की गाड़ियां अचानक से आपस में टकरा गईं. एकाएक हुए हादसे से कोई कुछ समझ नहीं पाया. भजनलाल शर्मा खुद अपनी गाड़ी से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को देखने गए. आनन-फानन में उन्होंने घायलों को अन्य गाि से पास के अस्पताल भिजवाया और समुचित इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर से गोवर्धन जाएंगे. गोवर्धन से गिर्राज महाराजजी के भी दर्शन करेंगे.।


Share This News