ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20211103 181707 2 बीकानेर में ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए टेंट हाउस संचालक, ठगे 97 हजार रुपये Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में साइबर ठग सक्रिय है। महज दो दिन में तीन टेंट व्यवसाइयों के साथ 97 हजार की ठगी हो गई। आरोपी खुद को सीआईएसएफ का अधिकारी बनकर वाट्सअप पर लोकेशन भेजता था। साइबर सेल ने पीड़ित व्यापारियों के अकाउंट ब्लॉक करवा दिए हैं।
टेंट व्यवसायी एसोसिएशन के अध्यक्ष पूनमचंद कच्छावा ने बताया कि दो दिन में न्यू महालक्ष्मी टेंट हाउस के बुलाकी चौधरी से 60 हजार, बाबा बजरंग टेंट हाउस से 26 हजार और सांखला टेंट हाउस के मोहनलाल सांखला से 11 हजार रुपए की ऑन लाइन ठगी हुई है। ठग ने सुजानदेसर के आरके टेंट हाउस के राजकुमार गहलोत और जय भवानी टेंट हाउस के मालिक से भी कांटेक्ट कर टेंट
Government of India
नाम प्रदीप कम्बले
Name: PRADEEP KAMBLE
Rank: CONSTABLEUGD
CISF
ठग व्यापारियों को यह आईडी भेजता था
लगाने का ऑर्डर दिया, लेकिन एसोसिएशन के ग्रुप में यह मामला वायरल होने के कारण दोनों ने ही पैसा एडवांस जमा कराने की शर्त रख दी। इसलिए बच गए। हालांकि राजकुमार ने उसके कहने से एक सरकारी स्कूल में टेंट तो लगा दिया, लेकिन उसके झांसे में नहीं आया। कच्छावा ने बताया कि साइबर सेल को लिखित में शिकायत देने के बाद उन्होंने खाते होल्ड करवा दिए। मगर उसमें से रकम निकल चुकी है।
ऐसे करता है ठगी: इस शख्स ने टेंट व्यापारियों को
9216638396 नंबर से कॉल कर कहा कि वह आर्मी केंट से बोल रहा है। उसने टेंट व्यवसाइयों को किसी सरकारी स्कूल में टेंट लगाने का ऑर्डर दिया। भरोसा दिलाने के लिए वाट्सअप पर खुद की आईडी और लोकेशन शेयर की। उसके पाससीआईएसएफ में आरक्षक, जीडी पद की आईडी है, जिस नाम प्रदीप कांबले लिखा है। यह आईडी देखकर व्यवसायियों को भरोसा हो गया। पेमेंट की बात आई तो ठग ने ऑन लाइन करने की बात कही। उसके कहे अनुसार पहले व्यापारी ने उसके नंबर पर 50 रुपए सेंड कर दिए। पैसा पहुंचते ही उसे कॉल काट दी। तत्काल व्यापारी के खाते से रुपए निकल गए। ऐसे एक-एक कर उसने तीन व्यापारियों के खाते से ऑन लाइन 97000 रुपए उड़ाए। बाकी दो व्यापारी सतर्क हो गए। उन्होंने पहले पैसा जमा कराने की शर्त रख दी। व्यापारी का टेंट दो दिन से मुरलीधर की सरकारी प्राथमिक स्कूल में लगा हुआ है। उसने टेंट के साथ मेटिंग, कुर्सी, मेज, लाइट, गद्दे, चद्दर, कंबल, टंकी, झालर सहित 11582 रुपए का सामान मंगवा लिया। टेंट वाले ने 2400 रुपए टैक्सी भाड़ा भी जोड़ रखा 


Share This News