ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220712 222522 9 बीकानेर : तीनों बाल अपचारी पकड़े गए Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के गजनेर थाना पुलिस के पास किशोर गृह के तीन बाल अपचारियों ने छत पर लगा लोहे का जाल तोड़ा और उसमें से निकलकर डोरमेट्री के पीछे की दीवार कूदकर भाग निकले। इस दौरान वहां एक गार्ड मौजूद था, लेकिन उसे पता नहीं चला। रात को 10 बजे गार्ड की ड्यूटी बदली और दूसरे गार्ड ने गिनती की तो तीन अपचारी कम मिले। छानबीन करने पर पता चला कि चोरी के मामले में लाए गए दो व एक मारपीट का
अपचारी नदारद है। इत्तला मिलने पर अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई और अपचारियों की खोजबीन शुरू की। उनके परिजनों से बात की और घरों के आसपास निगरानी की। इस दौरान देर रात को 3.30 बजे तक तीनों अपचारियों को पकड़ लिया गया। इनमें से एक रात को 11.30 बजे करमीसर और शेष दोनों 1.30 व 3.30 बजे मुरलीधर कॉलोनी में मिले। किशोर एवं संप्रेषण गृह के अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि बाल अपचारियों को डोरमेट्री में रखा जाता है। उसके पास खुली जगह जिस पर लोहे का जाल लगा है। बाल अपचारी डोरमेट्री से दो कूलर बाहर लेकर आए और एक-दूसरे पर रखकर उन पर चढ़ गए। करीब 14 फिट ऊपर लगे जाल को ईंट-पत्थरों से तोड़ा और 10 बाई 10 की जगह बनाकर छत पर पहुंचे और दीवार कूदकर भाग निकले। बाद में तीनों को वापस लाया गया। गार्ड की लापरवाही सामने आई है जिसकी जांच करेंगे।


Share This News