ताजा खबरे
22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सव
FB IMG 1694451708070 रेलगाड़ी : मुसाफिरों की संख्या में तगड़ा उछाल, रेलवे की बल्ले-बल्ले Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज।बीकानेर रेल मंडल के यात्री भार और यात्री आय में निरंतर वृद्धि। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल ने वर्ष 2023-24 में अप्रैल से नवंबर तक के आठ महीनों में यात्रियों की संख्या और यात्री आय में अत्यधिक वृद्धि प्राप्त की है।
अप्रैल से नवंबर 2023 तक मंडल को यात्री आय से 402.44 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है जो की पिछले वर्ष 2022 की इसी अवधि में यात्री आय 354.71 करोड़ रुपए से 47.73 करोड़ अर्थात 13.46 प्रतिशत अधिक है। इस आय में आरक्षित और अनारक्षित दोनो प्रकार के टिकटों की बिक्री से हुई आय सम्मिलित है। इस दौरान यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिली। 2023 में अप्रैल से नवंबर तक यात्रियों की संख्या 312.42 लाख रही जो पिछले वर्ष 2022 में इस अवधि के दौरान रही यात्रियों की संख्या 262.07 लाख से 50.35 लाख अर्थात 19.21 प्रतिशत अधिक रही।इस दौरान यात्री आय ही बीकानेर मंडल की आय का प्रमुख स्रोत बना।


Share This News