ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 4 बीकानेर : नाबालिग को देशी पिस्तौल व हथियारों सहित दबोचा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में पुलिस को एक नाबालिग के पास से बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं। इससे उपनगर गंगाशहर बेल्ट में हड़कंप मच गया है। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। गंगाशहर पुलिस के पास तीन चार जगह हथियार होने के इनपुट थे, जिनमें से एक जगह चार देशी पिस्टल, दो मैगजीन व एक कारतूस मिला। पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने नाबालिग के घर पर रेड की थी। वहां हथियार मिल गए। नाबालिग ने भागने की कोशिश की मगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आशंका है कि नाबालिग हथियार तस्करी में लिप्त है। हथियारों की संख्या अधिक है। पुलिस नाबालिग के कनेक्शन्स की जांच कर रही है।यह ताबड़तोड़ कार्रवाई एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन, एएसपी सिटी दीपक कुमार व सीओ मुकेश सोनी के सुपरविजन तथा थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर गौरव बोहरा मय टीम ने की है टीम में कांस्टेबल रामनिवास 1922, कांस्टेबल रघुवीर 934 व कांस्टेबल अंकित 1798 शामिल थे। पूछताछ व जांच में हथियार तस्करी के सिंडिकेट का भी पर्दाफाश हो सकता है।


Share This News