ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231123 090506 31 बीकानेर में सड़क हादसे में महिला की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के नौरंगदेसर के पास सड़क किनारे पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला कार की चपेट में आ गई। हादसे में चोटें लगने से गंभीर घायल बुजुर्ग की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद कार ड्राइवर वाहन सहित मौके से भाग गया। मृतक के पुत्र की ओर से टाउन पुलिस थाना में कार ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश (55) पुत्र गंगाराम जाट निवासी वार्ड 3, गांव नौरंगदेसर ने मामला दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के करीब उसकी मां रेशमी देवी सड़क के किनारे पैदल जा रही थी। रावतसर की तरफ से आई कार के ड्राइवर ने वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे चल रही उसकी मां के टक्कर मारी। इससे उन्हें गंभीर चोटें लगी।


Share This News