ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 30 कड़ाके की सर्दी के लिए रहें तैयार, मौसम विभाग ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। तेज़ सर्दी का सितम अब और ज्यादा परेशान करेगा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में अधिक बर्फबारी के साथ तेज़ सर्दी का दौर शुरू हो रहा है। राजस्थान में सर्दी के तेवर आने वाले दिनों में और तीखे रहेंगे। पिछले 24 घण्टे में जहां सीकर का फतेहपुर पांच डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में सबसे सर्द स्थान रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार फतेहपुर में रात का तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं सीकर और चुरू में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.0 और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात न्यूनतम तापमान संगरिया (हनुमानगढ़) में 7.1 डिग्री, पिलानी में 8.0 डिग्री, सिरोही में 8.7 डिग्री, गंगानगर में 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य स्थानों की बात की जाए तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस (जैसलमेर) और 15.8 डिग्री सेल्सियस (धौलपुर) में रहा।  


Share This News