ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231208 114635 जूनियर महमूद का निधन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जूनियर महमूद का निधन हो गया है। जूनियर महमूद स्टेज 4 लिवर और फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे, और उनकी हालत काफी गंभीर थी। ऐसे में अब एक्टर जिंदगी से जंग हार गए हैं और उन्होंने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने बीती गुरुवार की रात आखिरी सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त ने दी। कुछ समय पहले ही जूनियर महमूद की बिगड़ी सेहत की खबर सामने आई थी। इसके बाद से ही फैंस उनकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहे थे। जूनियर महमूद को स्टेज 4 कैंसर था और डॉक्टर्स ने भी कह दिया था कि वे 40 दिन से ज्यादा नहीं जी पाएंगे। वहीं बीते दिन जितेंद्र और जॉनी लीवर साथ में एक्टर से मिलने भी पहुंचे थे, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी। ऐसे में जूनियर महमूद के यूं अचानक दुनिया से चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है।


Share This News