ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 23 मुख्यमंत्री की रेस में वसुन्धरा आगे, बेटे दुष्यंत पर लगे आरोप Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में मुख्यमंत्री की रेस जारी है। बारां जिले की किशनगंज विधानसभा से विधायक ललित मीणा के पिता पूर्व विधायक हेमराज मीणा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह के कहने पर विधायकों को जबरन रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- बारां-झालावाड़ जिले के विधायकों को सांसद दुष्यंत सिंह जयपुर लेकर आए थे। उन्होंने ललित मीणा सहित सभी विधायकों को सीकर रोड स्थित आपणो राजस्थान रिजॉर्ट में ठहराया। जब ललित ने पार्टी कार्यालय आना चाहा तो उसे आने नहीं दिया गया। मेरी जब उससे इस बारे में बात हुई तो मैं उसे लेकर गया। जहां पर अंता विधायक कंवरलाल मीणा ने हमें आने से रोका। हमें मारने-पीटने पर उतारू हो गए।
कंवरलाल मीणा ने कहा- पहले दुष्यंत सिंह से बात करो हेमराज मीणा ने बताया- जब मैं ललित को लेने पहुंचा तो अंता विधायक कंवरलाल मीणा ने मुझे ललित को ले जाने से रोका। मुझसे कहा कि पहले सांसद दुष्यंत सिंह से बात करो। मैने दुष्यंत सिंह को फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। हम आने लगे तो कंवरलाल मीणा मारपीट पर उतारू हो गया। हम जबरन ललित को लेकर आ गए।


Share This News