IMG 20231204 WA0125 एमजीएसयू : सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय द्वारा साथ दिवसीय विशेष शिविर का आगाज सोमवार को हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर की महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित थीl कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस प्रभारी श्री उमेश शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत के साथ किया एवं आगामी सात दिवस में होने वाली एनएसएस की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला lमुख्य अतिथि सुशीला राजपुरोहित में स्वम सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की समाज में अलग पहचान होती है विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री अरुण प्रकाश शर्मा ने स्वयं सेवकों को निष्ठा एवं अनुशासन द्वारा सात दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया इसके साथ विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुलसचिव श्री विट्ठल बिस्सा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवा योजना के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एनएसएस के इतिहास एवं उसमें होने वाले गतिविधियों के बारे में स्वयंसेवकों को अवगत करवाया साथ ही प्रो. राजाराम ने सभी स्वयंसेवकों को श्रमदान एवं विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं गादित लिए हुए गांव में वहां के लोगों को विभिन्न विषयों में जागृत करने हेतु प्रोत्साहित किया । इसके साथ ही अंत में एनएसएस प्रभारी डॉ. संतोष कंवर शेखावत द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन एनएसएस सेवक निखिल सिंह द्वारा किया गया।


Share This News