ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231204 WA0014 विधायक जेठानंद व्यास ने परकोटे में जल भराव स्थिति का जायजा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने आज बिरजू भा द्वार में जलभराव की स्थिति का सोमवार को जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। गंदे पानी के भराव के कारण यहां के स्थानीय निवासियों को पिछले कई दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर इसे सर्वोच्च प्राथमिकता से लेते हुए सोमवार को विधायक निर्वाचित होने के अगले ही दिन उन्होंने अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया। उन्होंने सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग करते हुए गंदा पानी लिफ्ट करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वे चौबीस घंटे बाद इसका पुनः अवलोकन करेंगे। इसके मद्देनजर निगम द्वारा इस कार्य को पूर्ण गंभीरता से किया जाए। व्यास ने कहा कि शहरवासियों की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए। वरिष्ठ अधिकारी इनकी नियमित मॉनिटरिंग करें। व्यास ने इस क्षेत्र का पैदल चलकर मुआयना किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में और अधिक सुधार के लिए समय-समय पर आमजन का फीडबैक लिया जाएगा तथा आवश्यकता के अनुसार इनका क्रियान्वयन किया जाएगा। इस दौरान पार्षद अरविंद किशोर आचार्य, प्रदीप उपाध्याय, कमल आचार्य, अनिल हर्ष आदि साथ रहे।


Share This News