IMG 20211103 181707 1 बीकानेर में विवाहिता ने लगाया मारपीट का आरोप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के महाजन बडेरण में एक विवाहिता द्वारा अपने पति, दो जेठ व दो जेठूतों के खिलाफ मारपीट करने व लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। अन्नपूर्णा निवासी बडेरण ने मामला दर्ज करते हुए बताया कि मेरे पीहर पक्ष में व ससुराल पक्ष के बीच संबंध कुछ अच्छे नहीं होने के कारण ससुराल पक्ष वाले भी मुझे पांच वर्षों से घर में ही एक अलग कमरे में रख रहे हैं। जिसमें मैं अपनी खुद की मजदूरी कर जीविकोपार्जन कर रही हूं। मेरे साथ मेरा 14 वर्ष का बेटा भी रहता है। मेरा पति भी मुझसे अलग ही रहता है। 25 नवंबर को चुनाव के दिन में वोट देने गई तो मत पर्ची घर पर भूल गई। वापस लेने गई तो घर पर मेरे पति अमरचंद व मेरे दो जेठ हुकमाराम व बजरंग लाल व दो जेठूते दिनेश व रमेश ने मुझे घर में घुसने नहीं दिया। मेरे साथ मारपीट की गई। मेरी लज्जा भंग करने का प्रयास किया गया। उसके बाद मुझे एक कमरे में भी बंद कर दिया गया। कमरे में बंद के दौरान मैंने अपने फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मुझे उनके बंदी बनाए जाने से मुक्ति दिलाई।


Share This News