ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 5 विजय जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध, सूखा दिवस घोषित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। विधानसभा आम चुनाव 2023 की 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के मद्देनजर रविवार 3 दिसंबर को सूखा दिवस घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के परिपेक्ष्य में घोषित कार्यक्रम के अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-ग के प्रावधानों के तहत 3 दिसंबर को सूखा दिवस घोषित किया गया है।
विजय जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध
उन्होंने बताया कि मतगणना के समय और मतगणना के बाद लोक सुरक्षा और जन भावना के लिए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए धारा 144 के तहत चुनाव परिणाम के पश्चात विजय जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आदेशों की अवहेलना या उल्लंघन भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडनीय होगा ।यह आदेश अगले आदेशों तक प्रभाव में रहेगा ।


Share This News