IMG 20231129 190612 बीकानेर : चोरों के हौसले बुलन्द, तीन बाइक फिर गायब Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में बाइक चोरों के हौसले बुलंद है। एक बार फिर शहर के दो थाना क्षेत्र से तीन मोटरसाईकिले चोरी हुई। मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी कैलाश प्रजापत ने मुक्ताप्रसाद पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि 25 नवंबर को कोठारी हॉस्पिटल के सामने वाली गली में उसकी मोटरसाईकिल खड़ी थी। जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस बारे में परिवादी ने बताया कि वह मुंधड़ा स्कूल के पास होटल में खाना खा रहा था। इस बीच उसकी मोटरसाईकिल सीडी 110 होंडा कोठारी हॉस्पिटल के सामने वाली गली कबाडिय़ों की दुकानों के सामने खड़ी थी, जिसको अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। वहीं, एमपी कॉलोनी निवासी विश्वजीत सिंह ने मुक्ताप्रसाद पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया है।  10 अक्टूबर मुक्ताप्रसाद स्थित सामुदायिक भवन के आगे से उसकी मोटरसाईकिल चोरी हो गई। मोटरसाईकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 07 पीएस 4613 है। जिसको करीब शाम सात सामुदायिक भवन के आगे खड़ी कर काम से गया। वापस करीब आठ बजे आया और देखा तो मोटरसाईकिल नहीं मिली।  कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इसी तरह, मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी महेश पुरोहित ने सदर पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 28 नवंबर को पीबीएम परिसर स्थित महाराजा सीटी स्कैन के आगे से उसकी मोटरसाईकिल आरजे 07 ईएस 3758 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।


Share This News