IMG 20231126 WA0003 <em>जिले में 74 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । विधानसभा चुनाव 2023 के तहत जिले में 7 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को हुए मतदान में 74.09 प्रतिशत मतदान हुआ। अनुमानित आंकड़ों के अनुसार बीकानेर पश्चिम में 75.01, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र मे 66.97, डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 74.88, खाजूवाला में 74 प्रतिशत ,नोखा में 74.66, कोलायत में 78 प्रतिशत और लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में 75.12 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम संग्रहण केंद्र में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए मतदान संग्रहण केंद्र की व्यवस्थाओं का‌ शनिवार देर रात जायजा लिया। मतदान के पश्चात विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पहुंच रही पोलिंग पार्टी द्वारा मशीन जमा करने के संबंध में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के साथ स्ट्रांग रूम , सीसीटीवी कैमरे इत्यादि के संबंध में व्यवस्थाएं देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


Share This News