ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20230527 154542 69 दिग्गज निर्माता- निर्देशक का निधन, इन फिल्मों से हुए मशहूर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ हटकर फिल्में बनाने वाले निर्माता निर्देशक का निधन हो गया है। मशहूर निर्माता-निर्देशक राजकुमार कोहली अब इस दुनिया में नहीं रहे। 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। राजकुमार कोहली ने ‘जानी दुश्मन’ से लेकर ‘राज तिलक’ और ‘बदले की आग’ तथा कहर तक कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। मल्टी स्टारर जानी दुश्मन के गीत आज भी लोकप्रिय है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड में लोग शोक जाहिर कर रहे हैं।  बेटे और बिग बॉस 7 के प्रतियोगी रहे एक्टर अरमान कोहली ने अभी तक अपने पिता के निधन पर कुछ नहीं कहा है। डायरेक्टर के एक करीबी सूत्र ने बताया कि राज कुमार कोहली नहाने गए थे, लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आए तो उनके बेटे और एक्टर अरमान कोहली जैसे-तैसे दरवाजा खोलकर अंदर गए। दरवाजा खुलने पर पता चला कि उनके पिता अंदर बेहोश पड़े थे। इसके बाद ही उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

IMG 20231124 192206 दिग्गज निर्माता- निर्देशक का निधन, इन फिल्मों से हुए मशहूर Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News