IMG 20231124 224803 महानायक अमिताभ बच्चन ने बेटी को दिया यह उपहार Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बच्चों अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन से बेहद प्यार करते हैं। बेटियों को बराबरी देने के हक में अक्सर बयान देने वाले अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता बच्चन को फेमस ‘प्रतीक्षा’ बंगला उपहार में दिया है। अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी व फैशन डिजाइनर श्वेता बच्चन नंदा को दीपावली के पहले ये गिफ्ट दिया है। 8 नवंबर को श्वेता को पिता ने अपना घर प्रतीक्षा गिफ्ट किया है। मिली जानकारी के अनुसार, 890.47 वर्ग मीटर और 674 वर्ग मीटर के दो भूखंडों को कवर करने वाली संपत्ति 8 नवंबर को एक उपहार विलेख के माध्यम से श्वेता बच्चन को सौंपी गई। अमिताभ एक मात्र ऐसे सितारे है जो उम्र के इस पड़ाव में भी सबसे व्यस्त व पब्लिक डिमांड कलाकार है।


Share This News