ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231121 174838 scaled राजस्थान जीडीपी ग्रोथ के क्षेत्र में उत्तर भारत में नंबर वन- राष्ट्रीय प्रवक्ता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देश के शीर्ष नेता इन दिनों बीकानेर पहुंच रहे है। यहाँ पत्रकारों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने राजस्थान में पार्टी के चुनाव घोषणा-पत्र पर बात की। इसके साथ ही अशोक गहलोत सरकार के कामकाज को दर्शाने वाले कई तथ्यों को भी रखा।शर्मा का कहना है कि पर कैपिटा इनकम के मामले में राजस्थान 2017 में 30वें स्थान पर था जो अब 12वें नंबर पर आ गया है। मतलब यह कि इस सरकार के कार्यकाल में पर कैपिटा इनकम के लिहाज से प्रदेश में 18 पायदान चढ़े हैं। जीडीपी ग्रोथ का जिक्र करते हुए बोले, जीडीपी ग्रोथ रेट पिछले साल 11.4 थी। यह 2018 में साढ़े तीन प्रतिशत थी।नए आंकड़े आज आए हैं कि स्टेट की जीडीपी ग्रोथ को 19 प्रतिशत बता रहे हैं। पिछले साल के आंकड़े के लिहाज से राजस्थान जीडीपी ग्रोथ के क्षेत्र में उत्तर भारत में नंबर वन है। पिछले पांच सालों में पर कैपिटा इनकम में लगभग 48 प्रतिशत की बढ़ोतरी राजस्थान में हुई है। आलोक शर्मा देश के अनेक राष्ट्रीय निजी टीवी चैनलों में चर्चा में देखे जाते है। बीकानेर मीडिया संभाग प्रभारी रितु चौधरी ने भी अनेक उपलब्धियों का जिक्र किया।


Share This News