IMG 20231122 WA0216 डूंगर कॉलेज में डाक मतपत्र हेतु 10 सुविधा केंद्र स्थापित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। चुनाव कार्यो हेतु नियोजित पुलिस कर्मचारी, अधिग्रहित वाहनों के चालकों और परिचालकों , मतदान दलों में नियोजित, मतदान से शेष रहे कार्मिकों को डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान 22 से 24 नवंबर तक डूंगर कॉलेज में स्थापित सुविधा केंद्रों में करवाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि इन कार्मिकों के मतदान के लिए प्रत्येक विधानसभा वार एक- एक तथा अन्य जिलों के लिए तीन सुविधा केंद्रों का गठन डूंगर कॉलेज में किया गया है। इन सुविधा केंद्रों पर मतदान के दौरान राजनीतिक दल/ उम्मीदवार स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि को उपस्थित रख सकते हैं।


Share This News