ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231121 115658 चुनाव : बीकानेर पूर्व में बनते -बिगड़ते समीकरण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। विधानसभा बीकानेर पूर्व में सभी प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इस सीट पर कांग्रेस से यशपाल गहलोत है तो बीजेपी से सिद्धि कुमारी मैदान में है। रालोपा से मनोज बिश्नोई भी ताल ठोक कर मैदान में है। पूर्व बेल्ट में बहुत परिवर्तन आया है। जिले की सर्वाधिक पॉश व महंगी कॉलोनियां इसी क्षेत्र में है। सादुलगंज, समता नगर, जयनारायण व्यास कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, करणी नगर, जयपुर रोड की कॉलोनियां गंगाशहर, भीनासर आदि सहित अन्य मोहल्ले। शिक्षित व व्यापारी मतदाताओं की बात करें तो यहां मतदाता खामोश रहता है। साइलेंट वोटर्स है। लेकिन यह भी सत्य है कि यहां वोटों का ध्रुवीकरण हुआ है जातिगत समीकरण भी बने है। पिछले चुनाव में कन्हैयालाल झंवर जीत के कगार तक पहुंचकर हार गए थे। अंतर बहुत कम रहा था। उस परिणाम ने सभी को चोंकाया था। इस बार यहां बीजेपी में टिकट मिलने व कटने को लेकर भी खूब मंथन हुआ। अंत में सिद्धि को टिकट मिला। इससे पहले बीजेपी के महावीर रांका को टिकट दिलवाने को लेकर शक्ति प्रदर्शन हुआ। हालात त्रिकोण संघर्ष में बदलने लगे थे। बाद में रूठे अड़े को मनाने का दौर चला। पार्टी आलाकमान ने डैमेज कंट्रोल कर महावीर रांका व सुरेंद्र सिंह शेखावत को मनाया। टिकट फाइनल होने के बाद शुरु हुआ सभाओं का दौर। कांग्रेस ने इस बार यशपाल गहलोत पर विश्वास जताया है। गहलोत की यह खूबी रही है कि जो वादा करते है और संकल्प लेते है उसे पुरा भी करते है यह देखा गया है। यशपाल का कहना है पूर्व क्षेत्र में सड़कें खराब है, सीवरेज नाले अनेक समस्याएं है जिनका निराकरण नही हुआ है। जबकि सिद्धि कुमारी ने कहा है कि क्षेत्र के विकास के लिए जो भी बजट मिला उसे खर्च किया है। अनेक नए निर्माण सहित समस्याएं हल की है। बहरहाल, बीजेपी द्वारा कितना डैमेज कंट्रोल हुआ और कितनी भीतरघात हुई। यह रिजल्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल यहां सभी उम्मीदवार पूरे दमखम के साथ मैदान में है। यहां का साइलेंट वोटर किसका समर्थन करता है। यह आने वाले दिनों में ही पता चल सकेगा। जितेंद्र व्यास


Share This News