ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231121 WA0297 चुनाव : <em>पीले चावल देकर की मतदान की अपील</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। गत विधानसभा चुनाव में कम मतदान वाले बूथ क्षेत्र में जागरूकता का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को बीकानेर पूर्व और पश्चिम के विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर कैंपेन करके मतदाताओं को जागरूक किया गया, ताकि वे 25 नवंबर को निर्भीक होकर और निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप प्रकोष्ठ तथा राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के केडेट्स ने पीले चावल देकर मतदान के लिए आमंत्रण दिया।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी नित्या के. ने बताया कि रावतमल बोथरा उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर तथा विवेक बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय भाटों का बास मतदान केंद्र के आसपास के मतदाताओं को पीले चावल देकर आमंत्रण दिया। केडेट्स ने दोनों मतदान केंद्रों के आसपास रैली निकाली और मतदान के समय और तिथि से जुड़े पोस्टर वितरित किए। इस अवसर पर स्काउट गाइड के मान महेंद्र सिंह भाटी, जिला निर्वाचन कार्यालय स्वीप प्रकोष्ठ के सुधीर कुमार मिश्रा, सुनील जोशी आदि ने निर्वाचन से जुड़ी जानकारी दी।


Share This News