ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 64 मतदान दिवस को कामगारों को देना होगा सवैतनिक अवकाश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिले के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित निजी और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, औद्योगिक उपक्रम, कारोबार या व्यवसाय में कार्यरत कामगारों को 25 नवंबर को मतदान दिवस के अवसर पर सवैतनिक अवकाश देना होगा।
संयुक्त श्रम आयुक्त प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि अतिरिक्त श्रम आयुक्त के निर्देशानुसार श्रमिकों के मतदान के अधिकार का स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से उपयोग सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई नियोजक इन प्रावधानों की अवहेलना करते हुए मतदान के दिन कर्मचारी को मताधिकार का उपयोग करने के लिए अवकाश नहीं देता है, तो इसके लिए दंडात्मक कार्यवाही के लिए संबंधित रिटर्निंग आधिकारिक को तथ्यात्मक विवरण देते हुए अवगत कराया जा सकेगा।


Share This News