IMG 20231118 132603 scaled समाज को बांट रही है भाजपा- जयराम नरेश Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में कांग्रेस व बीजेपी के स्टार प्रचारक पहुंच रहे है। दो दिग्गज नेता आज बीकानेर रहे। जयराम नरेश व भूपेंद्र हुड्डा। आज पार्क पैराडाइस होटल में राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश का कहना है, राजस्थान में भाजपा चेहराहीन के साथ मुद्दाहीन भी है। झूठ का लबादा ओढ़े भाजपा ने चुनाव लड़ने के लिए तीन हथियार निकाले हैं। इनमें पहला ईडी-सीबीआई, दूसरा समाज को बांटने वाली भाषा और तीसरा सबसे मारक हथियार जिसे भाजपा मानती है वह पीएमजेवाई। जयराम रमेश ने भाजपा के तीन हथियार गिनाते हुए खुलकर हमला बोला। कहा-ईडी सीबीआई के सहारे चुनाव लड़ रहे हैं। अभी ज्यों-ज्यों चुनाव नजदीक आएंगे त्यों-त्यों इनकी सक्रियता और बढ़ती जाएगी। इसके साथ ही दूसरा हथियार है लोगों को बांटने वाला। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर अधिकांश नेताओं की भाषा धु्रवीकरण वाली हो चुकी है। ये समाज को बांटते हैं। भय फैलाते हैं। हरियाणा में दंगे करवाते हैं ताकि उसका असर राजस्थान की राजनीति में दिखे। दुर्भाग्य है कि देश के प्रधानमंत्री की भाषा हर वक्त चुनाव प्रचार की ही हो गई है।जयराम रमेश ने कहा, कांग्रेस का सकारात्मक और रचनात्मक अभियान है। यहां राजस्थान में किसी एक व्यक्ति की गारंटी नहीं है बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी गारंटी दे रही है। हम हर खाते में 15 लाख रूपए जैसे चुनावी जुमले नहीं फेंकते। रमेश ने मोदी सरकार पर गैर बीजेपी राज्यों के साथ भेदभाव का आरोप भी लगायाराष्ट्रीय प्रवक्ता रितु चौधरी, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं बीकानेर पूर्व के प्रत्याशी यशपाल गहलोत, कांग्रेस नेता मदनगोपाल मेघवाल, संगठन महासचिव नितिन वत्सस आदि मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी एवं मंत्री डा.बी.डी.कल्ला ने भी जयराम रमेश से वार्ता की।


Share This News